“ताजमहल” के बारे में 31 रोचक तथ्य | 31 Interesting Facts about “Tajmahal” in Hindi

573
31 Interesting Facts about “Tajmahal” in Hindi

1. ताजमहल, भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने, अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।
 
2. ताजमहल को बनाने में 22 वर्ष का समय लगा था। इस को बनाने का काम 1632 में शुरू हुआ था जो 1653 में ख़त्म हुआ। 

 

3. ताजमहल के निर्माण कार्य में सामान लाने वाले जाने के लिए 15 100 हाथियों का सहारा लिया गया था

 

4. कहा जाता है कि ताजमहल को बनाने में लगभग 22000 मजदूरों का हाथ था। ऐसा भी कहा जाता है, कि शाहजहाँ ने उन कारीगरों के अंगच्छेदन आदि करा दिये थे, या मरवा दिया था, जिन्होंने ताजमहल का निर्माण कराया था। परंतु इसके पूर्ण साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

 

5. इतिहासकारों के अनुसार शाहजहां ऐसा ही एक और काला ताजमहल बनाना चाहते थे परंतु उसके बेटे ने शाहजहां को कैद कर लिया और उनकी या चाहत उनके मन में ही दबी रह गई

 

6. ताजमहल आगरा नगर के दक्षिण छोर पर एक छोटे भूमि पठार पर बनाया गया था। इतिहासकारों के अनुसार शाहजहाँ ने इसके बदले जयपुर के महाराजा जयसिंह को आगरा शहर के मध्य एक वृहत महल दिया था।

 

7. ताजमहल की ऊंचाई 73 मीटर है

 

8. ताजमहल के निर्माण की अनुमानित कीमत में भी भिन्नताएं हैं, फिर भी कुल मूल्य लगभग 3 अरब 20 करोड़ रुपए, उस समयानुसार आंका गया है, जो कि वर्तमान में खरबों रुपयों से भी अधिक हो सकता है।

 

9. ताजमहल अलग-अलग समय में अलग-अलग रंगों में दिखाई देता है या सुबह को हल्का गुलाबी शाम को दूध जैसा सफेद और रात को हल्का सुनहरा दिखाई देता है

 

10. ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली भारतीय, फ़ारसी, तुर्क और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा मिश्रण है।

 

11. ताजमहल को बनाने में 28 तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था जो अलग-अलग देशों से मंगाया गया था

 

12. ताजमहल को सम्पूर्ण भारत एवं एशिया से लाई गई सामग्री से निर्मित किया गया था। कुल मिला कर अठ्ठाइस प्रकार के बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न श्वेत संगमर्मर में जड़े गए थे।

 

13. यह चारों मीनारें 41 पॉइंट 6 मीटर ऊंची है और यह हल्का सा बाहर की तरफ झुकाव रखती है ताकि भूकंप आने पर अंदर मकबरे पर ना  गिरकर बाहर की तरफ की है
यह ताजमहल के सुरक्षा के लिए किया गया था

 

14. ताज महल का केन्द्र बिंदु है, एक वर्गाकार नींव आधार पर बना श्वेत संगमर्मर का मक़बरा। जिसमें एक विशाल वक्राकार द्वार है। इस इमारत के ऊपर एक वृहत गुम्बद सुशोभित है। मुख्य आधार के चारो कोनों पर चार विशाल मीनारें स्थित हैं।

 

15. हिंदू पक्ष के अनुसार ताजमहल का असली नाम था जो महालय है जो कि एक शिव मंदिर था
यह बात बिल्कुल झूठ है यह बात इतिहास के एक्सपोर्ट ने खुद बताया है

 

16. इस कॉम्प्लेक्स को घेरे है विशाल 300 वर्ग मीटर का चारबाग, एक मुगल बाग। इस बाग में ऊँचा उठा पथ है। यह पथ इस चार बाग को 16 निम्न स्तर पर बनी क्यारियों में बांटता है।

 

17. शाहजहां ने 1631 में ताजमहल के निर्माण की घोषणा की लेकिन निर्माण 1932 में शुरू हुआ ताजमहल के निर्माण की व्यापक तैयारी की गई

 

18. बाग के मध्य में एक उच्चतल पर बने तालाब में ताजमहल का प्रतिबिम्ब दृश्यमान होता है। यह मकबरे एवं मुख्यद्वार के मध्य में बना है। यह प्रतिबिम्ब इसकी सुंदरता को चार चाँद लगाता है।

 

19. उस्ताद अहमद लाहौरी की देखरेख में ताजमहल का निर्माण 20 1000 मजदूरों ने किया ताजमहल 20 साल में बनकर पूरा हो‌ पाया बिना रुके लगातार काम चलता तब जाकर

 

20. 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, ताजमहल को ब्रिटिश सैनिकों एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा काफी विरुपण सहना पड़ा था। इन्होंने बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न को खोद कर दीवारों से निकाल लिया था।

 

21. ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की 2 कबरे हैं ऊपर असली कबरें हैं जिनकी नक्काशी देखते ही बनती है इसके नीचे असली खबरें हैं यह साधारण है

 

21. वर्ष 1908 के लगभग यहाँ के बागों को ब्रिटिश शैली में बदला गया था। वही शैली आज भी दर्शित हैं।

 

22. दूसरे विश्व युद्ध 1971 के भारत-पाक युद्ध और 9 / 11 के बाद ताजमहल की सुरक्षा के लिए इसके गुंबद के चारों ओर
बांस का सुरक्षा घेरा बनाकर इसे हरे रंग की चादर के साथ ढक दिया गया था ताकि यह दुश्मनों की नजर से बचा रहे

 

23. विश्व की अनेक इमारतें और स्मारक ताजमहल से प्रेरित होकर बने हैं। चीन के शेनज़ेन शहर के पश्चिमी भाग में स्थित विंडो ऑफ़ द वर्ल्ड थीम पार्क में ताजमहल की प्रतिकृति बनी है।

 

24. ताजमहल को 28 तरह की कीमती पत्थरों से बनाया गया है

 

25.  वर्ष 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

 

26. ताजमहल को जाने वाले मुख्य रास्ते के बीच जो फव्वारे लगे हैं वह किसी पाइप से नहीं जुड़े हुए बल्कि हर एक फव्वारे के नीचे एक तांबे का टैंक हैं यह सभी टैंक एक ही समय पर भरते हैं और दबाव बनने पर एक साथ ही पानी छोड़ते हैं

 

27. ताजमहल प्रत्येक वर्ष 20 से 40 लाख दर्शकों को आकर्षित करता है, जिसमें से 2,00,000 से अधिक विदेशी होते हैं।

 

28. ताजमहल का एक और कॉपी जो के औरंगाबाद में मौजूद है जो कि बिल्कुल ताजमहल जैसा ही दिखता है जिसे का नाम बीवी का मकबरा है इसे मिनी ताजमहल भी कहा जाता है

 

29. प्रशंसित पर्यटन स्थलों की सूची में ताजमहल सदा ही सर्वोच्च स्थान लेता रहा है। अब यह आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों में प्रथम स्थान पाया है। यह स्थान विश्वव्यापी मतदान से प्राप्त हुआ था जहाँ इसे दस करोड़ मत मिले थे।  
30. बुलंदशहर के एक मजदूर ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया है हालांकि अपनी गरीबी के कारण वह इसे पूरा नहीं बना सका 

 

31. क्या आपको पता है कि ताजमहल कुतुब मीनार से 5 फुट लंबा है

1 COMMENT

  1. RE: tellinglist.com / Home – Telling List WEBSITE SOLUTIONS
    This notice ENDS ON: Nov 13, 2020

    We have actually not received a payment from you.
    We’ve attempted to email you yet were not able to reach you.

    Please Browse Through: https://cutt.ly/Bg2YMm7 .

    For info and to post a optional settlement for services.

    Thank you.

    111320201900313454356

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here