दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी

वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाये, रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाये, दिल एक है एक है जान हमारी, हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।

खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते है, मर कर भी वो लोग अमर हो जाते हैं, करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पर मिटने वालों तुम्हारी हर साँस में बसता तिरंगे का नसीब है।

इंडियन होने पर करीए गर्व, मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व, देश के दुश्मनों को मिलके हराओ, हर घर पर तिरंगा लहराओ।

कुछ नशा तिरंगे की आन है कुछ नशा मातृभूमि की शान का है हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं।

ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का बस जियों वतन के नाम पर।

 ये नफरत बुरी है ना पालो इसे, दिलों में नफरत है निकालो इसे, ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका, ये सब का वतन है बचालो इसे।